राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज रियान पराग ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार शुरुआत की है. 21 साल के युवा बल्लेबाज ने तूफानी शतक लगाकर अकेले दम पर टीम की नैया संभाली.

रियान पराग असम की ओर से खेलते हैं.  विजय ट्रॉफी में असम का पहला मुकाबला राजस्थान के खिलाफ था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी असम की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और ऑलआउट हो गई.

इसके बाद वह क्रीज पर जमे रहे और 84 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली. 139.29 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने बल्लेबाजी की, उन्होंने 10 चौके और छह छक्के जमाए.कमलेश नागरकोटी की गेंद पर राहुल चाहर को कैच दे बैठे. इसके बाद बचे हुए बल्लेबाजों ने पूरा जोर लगाया .

राजस्थान रॉयल्स में रियान पराग की अहम जगह है. हालांकि वह पिछले सीजन में कुछ कमाल नहीं कर सके थे. अब देखना होगा कि क्या टीम ने उन्हें अगले सीजन के लिए रिटेन करती है या नही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *