ईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला कल यानी 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI Vs RCB) के बीच सपनों के शहर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

आईपीएल 2023 में दोनों टीमों के अब तक के प्रदर्शन पर नज़र डाले तो इस साल इन दोनों टीमों ने अब तक अपने 10-10 मुकाबले खेल लिए हैं जिसमें से 5 मुकाबले में दोनों टीमों ने जीत हासिल किया है .

मुंबई के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में एक तरफ जहां मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा काफी ख़राब फॉर्म के साथ खेलते हुए नज़र आ रहे हैं  बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी काफी अच्छे फॉर्म के साथ खेलते हुए नज़र आ रहे हैं और तो और इस साल आईपीएल में उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा रन बनाया है.

डुप्लेसी के अलावा बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इस साल काफी शानदार फॉर्म के साथ खेलते हुए नज़र आ रहे हैं. कोहली इस साल अब तक 10 मुकाबले खेले है जिसमें से 6 मुकाबलों में उन्होंने अर्धशतक जड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *