जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों का कहर दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा हैं . आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को शुक्रवार को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलवामा में  दहशतगर्दों ने घर में घुसकर पुलिसकर्मी को गोली मार दी।इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।कश्मीर जोन पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया है।स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि रियाज अहमद ठोकर अपने घर गुदूरा में मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि दो बंदूकधारी चदूरा इलाके में स्थित तहसील कार्यालय में दाखिल हुए और लिपिक राहुल भट को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि भट की तैनाती प्रवसियों के लिए शुरू विशेष रोजगार पैकेज के तहत की गई थी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने शुक्रवार सुबह गुडूरा में कांस्टेबल रेयाज अहमद ठाकोर के घर पर उन्हें गोली मार दी। उन्होंने बताया कि ठाकोर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *