‘बिग बॉस 15′ फेम तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा हर जगह छाए हुए हैं। फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करती हैं और उन्हें तेजरन (#TejRan) के नाम से पुकारती है। ‘बिग बॉस 15’ जीतने के बाद तेजस्वी जहां अपने शो नागिन 6 में बिजी हैं वहीं करण भी अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।

जैसे ही करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश के घर से बाहर निकले वैसे ही मीडिया ने करण कुंद्रा को घेर लिया। अब सोशल मीडिया पर करण की कैमरे में कैप्चर हुई ये वीडियो तोजी से वायरल होती जा रही है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करण कुंद्रा के माथे पर तिलक लगा हुआ था। उन्होंने हाथ में गिफ्ट्स के पैकेज थाम रखे थे जिसे देखने के बाद फैंस ये कयास लगाने लगे थे कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिश्ता पक्का हो गया।

करण कुंद्रा की तरह तेजस्वी प्रकाश ने भी अपने सास ससुर का आशीर्वाद लिया। इस खबर की सच्चाई जानने के लिए फैंस करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश से तरह तरह से सवाल पूछ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *