फ्लिपकार्ट पर 6 कैमरे वाले फोन ओप्पो F17 Pro को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फोन को 25,990 रुपये के बजाए सिर्फ 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.

ओप्पो F17 Pro में टोटल 6 कैमरे, 30W की फास्ट चार्जिंग, 6.43 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा.ओप्पो F17 प्रो में 6.43 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है.

जिसके HD+ रेजोलूशन के साथ आने की उम्मीद है. कैमरे के रूप में ग्राहकों को फोन में 6 कैमरे मिलेंगे, जिसमें बैक पैनल के चार और फ्रंट के दो कैमरे शामिल हैं. लीक रिपोर्ट्स की मानें तो फोन नें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे दिए जा सकते हैं.

ये फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. फोन की मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिए 256 तक बढ़ा भी सकते हैं. ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड ColorOS 7.2 पर काम करता है. ओप्पो का यह स्मार्टफोन मैट गोल्ड, मैट ब्लैक, मैजिक ब्लू और मैटेलिक वाइट इन 4 कलर ऑप्शन में आता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *