आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का दूसरा मैच खेला जा रहा है. रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।  मैच से पहले स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलना कठिन है खिलाड़ियों को तकनीकी और मानसिक रूप से पूरी तरह से परखा जाएगा।

कोहली ने कहा, यह खेलने के लिए एक कठिन जगह है। ये लोग आपकी पूरी तरह से परीक्षा लेंगे। न केवल आपकी तकनीक या आपके खेल के रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी।वही मैच के बारे में बताए तो टॉस ठीक आधे घंटे बाद होगा। फिलहाल दोनों टीमों के खिलाड़ी आखिरी बार मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं। कोच राहुल द्रविड़ और मैथ्यू हेडन आपस में बात करते नजर आए।

 भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी भी एमसीजी स्टेडियम में पहुंच चुके हैं, अब सिर्फ 45 मिनट के बाद रोहित शर्मा और बाबर आजम टॉस के लिए आएंगे.भारत के पूर्व कप्तान ने कहा, आप इस तरह के खेलों के लिए उत्साहित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *