भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रिकॉर्ड छठी बार हराया। पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद कोहली से बातचीत कीविराट कोहली और हार्दिक पांड्या की शानदार पारियों और भारतीय गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी की मदद से टीम इंडिया ने मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ चार विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की।

 इस इंटरव्यू का वीडियो BCCI ने सोशल मीडिया पर  शेयर किया है।जिसमें भारतीय ऑलराउंडर ने कबूल किया कि वो विराट कोहली को आउट से बचाने के लिए गोली खा लेने को भी तैयार थे।इस वीडियो में इस दिलचस्प किस्से को शेयर करने के अलावा हार्दिक और विराट ने मैच के दौरान की कुछ और बातों का भी जिक्र किया।

यह जीत आसान नहीं थी और पाकिस्तान के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने 31 के स्कोर पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद कोहली ने अपना विराट रूप दिखाते हुए आखिरी के ओवरों में पाकिस्तान की मुट्ठी से जीत भी छीन ली।
विराट ने जहां बल्लेबाजी में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया तो वहीं हार्दिक ने एक बार फिर से खुद को बतौर ऑलराउंडर साबित किया। इस दिलचस्प किस्से के अलावा विराट और हार्दिक  ने ये भी बताया कि भारत को जीत दिलाने के लिए कैसे और कितनी सूझ-बूझ से उन्होंने प्लानिंग की और अपने उस प्लान को अमल में लाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *