बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन पिछले काफी दिनों से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित कुमार मोदी  ने जब से अदाकारा के संग अपना रिश्ता कंफर्म किया है.

नेटिजन्स उनके रिश्ते से लेकर उनके कैरेक्टर तक पर सवाल उठा रहे हैं। इतना ही नहीं लोग अभिनेत्री की पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी भी कर रहे हैं। आज पहली बार ललित मोदी के साथ अफेयर की चर्चा के बाद सुष्मिता ने खुलकर बात की और बताया की सोशल मीडिया उनका घर है। वह बोलीं, ‘सोशल मीडिया एक बहुत प्यारी और खुशहाल जगह है, जहां लोग अपनी तस्वीरों के माध्यम से अपनी जिंदगी.’
लोगों के साथ साझा करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो इसे गंदा करना चाहते हैं।  मुझे पिछले कुछ हफ्तों में अपने इस घर की सफाई करके बहुत अच्छा लगा। इसीलिए इस घर को साफ करना जरूरी है और यहां जो कचरा हो गया है उसे हटाना भी जरूरी है।’सुष्मिता सेन के पोस्ट पर उनकी बेटी रिनी ने कमेंट कर उनके लुक को लाइक किया है. रिनी ने लाइक के साथ ही साथ अपनी मां के पोस्ट पर दो बार कमेंट किया है. उन्होंने पहले कमेंट कर अपनी मां को ‘माई सनशाइन’ बताया और दूसरे कमेंट में उन्होंने लिखा, “आप कितनी प्यारी पेटूटी हैं”.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *