फिल्म डायरेक्टर राकेश कुमार  का 10 नवंबर को निधन हो गया। वह बहुत समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे जिसके कारण 81 साल की उम्र में वह दुनिया को अलविदा कह गए।

उनके निधन से बॉलीवुड के कई स्टार्स को झटका लगा है लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा दुख उनके मित्र अमिताभ बच्चन को हुआ है जिन्होंने अपने करियर का काफी अच्छा समय राकेश कुमार के साथ बिताया है।

ब्लॉग में बिग बी ने लिखा, ‘एक और दुख भर दिया, एक और साथी हमें छोड़कर चला गया। राकेश कुमार फिल्म जंजीर में प्रकाश मेहरा के पहले असिस्टेंट डायरेक्टर थे। फिर वह अपनी दूसरी फिल्म के लिए इंडिपेंडेंट रहे।

इसके अलावा अमिताभ ने आगे लिखा,’स्क्रीन प्ले और डायरेक्शन की उनकी समझ,उनका लेखन और कुछ समय में ही एग्जीक्यूशन,फिल्म नट्टू और फिल्म याराना के दौरान लोकेशन पर मौज-मस्ती…’ अपने नोट में अमिताभ ने डायरेक्टर राकेश के साथ बिताए समय को खुलकर याद किया है।

अपने नोट में आगे अमिताभ बच्चन ने राकेश के अंतिम संस्कार में ना शामिल हो पाने का कारण बताते हुए लिखा, ‘वह बहुत ही खुशमिजाज और दयालु हृदय वाले इंसान थे, जो अपने साथ काम करने वाले कलाकारों को किसी भी तरह की समस्या में उनके साथ खड़े रहते थे। मैं उनके अंतिम संस्कार में जाने से हिचकिचाउंगा,क्योंकि मैं राकेश कुमार को इस तरह से नहीं देख पाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *