बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। अथिया और राहुल ने 23 जनवरी को अपनी फैमली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगा में सात फेरे लिए।

 अपनी बेटी की शादी के बाद दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने दामाद संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया है कि वह केएल राहुल से कब और कहां मिले थे और उनकी क्या बातें हुई थीं। उन्होंने ये भी बताया कि वो पहली बार केएल राहुल से कब और कहां मिले थे और उनकी क्या बातें हुई थी।

हाल ही में टीवी के फेमस चिट चैट कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर इंडिया के फर्स्ट एमएमए रियलिटी शो ‘कुमाइट 1 वॉरियर हंट’ को प्रमोट करने पहुंचे थे।

द कपिल शर्मा शो में सुनील शेट्टी ने अपने दामाद क्रिकेटर केएल राहुल से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया।  उस वक्त उन्हें इस बारे में नहीं मालूम था कि अथिया और राहुल एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों में बातचीत होती है। एक्टर ने आगे बताया कि राहुल से मिलकर मैं बहुत खुश था क्योंकि मैं उसका बड़ा फैन था और ये देखकर खुशी थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *