Friday, April 19, 2024 at 9:12 AM

वेब सीरीज सनफ्लावर के दूसरे सीजन का हुआ ऐलान, Sunil Grover आएँगे नजर

टीवी दुनिया के मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर पिछले काफी वक़्त से अपने काम से कम और अपने सोशल मीडिया पोस्ट के चलते ज़्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी एक्टर दूध बेचते तो कभी सब्ज़िया बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उनके ये सादगी भरे मज़ेदार पोस्ट देखकर फैंस भी एक्टर की तारीफें करते नहीं थकते। सुनील ग्रोवर के इसी अंदाज़ पर तो उनके फैंस उन पर फ़िदा हैं। सभी उनकी एक्टिंग और कॉमेडी को मिस कर रहे हैं। फैंस चाहते हैं कि जल्द से जल्द सुनील ग्रोवर किसी फिल्म या शो में नज़र आएं और सबको एंटरटेन करें।  सुनील ग्रोवर के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।

अब उनकी मशहूर वेब सीरीज सनफ्लावर के दूसरे सीजन का ऐलान हो गया है। खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की हैं। उन्होंने एक पोस्ट के ज़रिए फैंस के साथ ये गुड न्यूज़ शेयर की। आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने इस टैलेंट से लाखों-करोड़ों लोगों के दिल जीते हैं।

 

Check Also

‘500 वर्षों के बाद यह शुभ घड़ी आई है’, रामनवमी के अवसर पर भावुक हुए सितारे

आज देशभर में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस तिथि को प्रभु श्रीराम …