अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोलोराडो में यूएस वायु सेना अकादमी में एक ग्रेजुएट समारोह में प्रमाण पत्र देने के बाद सैंडबैग (रेत से भरा बैग) पर फंस गए और गिर पड़े.

इसके बाद वह वह जल्दी से उठे और वापस अपनी सीट पर चले गए. हालांकि वह ठीक दिखाई दे रहे थे. वहीं गिरने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडियापर वायरल हो गया.

व्हाइट हाउस ने कहा कि गिरने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ठीक हैं.  उस वक्त लड़खड़ा गए जब वह पोडियम से वापस जा रहे थे, जहां उन्होंने अकादमी के स्नातकों को संबोधित किया था. उन्होंने सैकड़ों कैडेट्स को बधाई दी और प्रमाण पत्र वितरित किए.

इस दौरान अपनी सीट पर जाते समय उन्हें ठोकर लगी और वह फर्श पर गिर पड़े. इस दौरान राष्ट्रपति फिर अपने दाहिने हाथ का उपयोग करके खड़े हो गए. हालांकि दो सीक्रेट सर्विस कर्मी और एक वायु सेना अकादमी प्रशासक ने बाइडेन की बाहों को पकड़कर उन्हें फिर से खड़ा बाइडेन ने संकेत दिया कि उनके रास्ते में कुछ आ गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *