इन दिनों सोशल मीडिया एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रही है।  वायरल हो रही ये फोटो किसी बुजुर्ग की लग रही है, लेकिन ये बॉलीवुड के बेहद हैंडसम नील नितिन मुकेश  की तस्वीर है।

एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया है, जिनमें सफेद दाढ़ी, मुरझाए गाल, टूटा चश्मा हाथों में सिगरेट का कश लेते हुए एक्टर का लुक वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक्टर के इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस पर जमकर अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस फोटोज में एक्टर को बुजुर्ग के तौर पर दिखाया गया है। साथ ही उन्होंने बेहद कम मेकअप किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है कि- ”धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है, इसलिए मैं स्मोक नहीं करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *