णबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ अपने पोस्टर्स के साथ मजेदार और शानदार वाइब्स दे रही है और दर्शकों को बांधे हुए है. तू झूठी मैं मक्कार के टाइटल अनाउंसमेंट के समय से ही, रणबीर और श्रद्धा स्टारर यह फिल्म हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है.

फिल्म के मेकर्स फिल्म के ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं. अनुभव सिंह बस्सी डेब्यू करने जा रहे हैं. वो भारत के एक चर्चित स्टैंडअप कॉमेडियन हैं. उनकी झलक भी दर्शकों को ट्रेलर में देखने को मिलेगी. फिल्म में उनका प्रदर्शन एक सरप्राइज पैकेज है .

ट्रेलर लॉन्च के बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने बताया, “अनुभव सिंह बस्सी ने तू झूठी मैं मक्कार से डेब्यू किया और ट्रेलर लॉन्च इवेंट की मेजबानी भी करेंगे. वह सभी को हैरान करने वाले है. बस्सी एक शानदार स्टैंडअप कॉमेडियन हैं और ह्यूमर पंचेज के उस्ताद हैं.

उन्होंने फिल्म की पूरी शूटिंग के दौरान रणबीर और श्रद्धा के साथ काफी समय बिताया हैं और तीनों एक साथ एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं, इसलिए समझा जा सकता है कि उन्हें इस इवेंट की मेजबानी करनी चाहिए.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *