नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता, गाली गलौज और धक्कामुक्की करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को एसटीएफ ने मेरठ से ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीकांत त्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार घूम रहा था।

श्रीकांत त्यागी नोएडा से फरार होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहुंच गया था। श्रीकांत त्यागी अपनी पत्नी से लगातार बात करने का प्रयास कर रहा था। इससे ही पुलिस को अहम सुराग मिले। मंगलवार की सुबह श्रीकांत त्यागी पत्नी से बात कर रहा था। मंगलवार की सुबह ही पत्नी को पुलिस ने फिर से पूछताछ के लिए बुलाया।

श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्रीकांत त्यागी कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में था। हालांकि पुलिस ने इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया.श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतर आए थे। सोमवार को नोएडा ऑथोरिटी ने श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर तक चलवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *