प्रतापगढ़ के रानीगंज में बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम में जा रहे सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा से लोगों ने निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत की गई।प्रतापगढ़ के रानीगंज विधानसभा के शिवसत में जंगलों के बीच बन रहे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा जब नींव पर चलने लगे तो ईंटे उखड़ने लगीं.

सपा विधायक आरके वर्मा ने निर्माण की हालत देख कहा कि ये इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं, प्रतापगढ़ के लिए कब्रगाह बन रहा है, जिले में योजनागत लूट मची हुई है, किस हद तक लूट चल रही है. इसके बाद विधायक आरे वर्मा ने एक हाथ से खड़ी दीवार को धक्का दिया तो दीवार भरभरा कर गिर गई.

शिवसत ग्राम के लोगों का आरोप है कि ग्रामसभा शिवसत में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व 100 बेड के सरकारी हॉस्पिटल की निर्माण किया जा रहा है। जिसके निर्माण में पूरी तरह से अनियमितता बरती जा रही है।अनियमितता की शिकायत पर सपा विधायक आरके वर्मा ने मौके पर पहुंचे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *