बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं।  एक्ट्रेस के पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा पर एक अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है।

आनंद आहूजा पर आरोप है कि उन्होंने टैक्स और कस्टम ड्यूटी से बचने के लिए कथित रूप से छेड़छाड़ किए गए दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है।

 आनंद आहूजा ने शिपिंग कंपनी से सवाल किया था कि किसी का अंतरराष्ट्रीय कंपनी माययूएस से कोई संपर्क है, क्योंकि उनकी शिपमेंट में देरी हो रही है। इस सिलसिले में ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था कि क्या कोई माययूएस शॉपहोलिक पर किसी को जानता है।

इस महीने की शुरुआत में ट्विटर पर आनंद अहूजा की शिकायत के जवाब में कंपनी ने स्पष्ट किया था कि समस्या उनकी सेवाओं में नहीं थी, बल्कि आनंद अहूजा द्वारा दिए गए दस्तावेजों में थी।

शिपिंग कंपनी के ट्वीट वायरल होने के बाद आनंद आहूजा ने 12 फरवरी को आरोप लगाया कि माययूएस पीडीएफ रसीद और बैंक स्टेटमेंट को मान्य करने से इनकार कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *