बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. सोनम ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. जो पोस्ट होते ही वायरल हो गई हैं. सोनम के पोस्ट पर फैंस कमेंट करके ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.

शादी के करीब 4 साल बाद सोनम प्रेग्नेंट हुईं हैं. सोनम साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहुजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं. सोनम की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर उनके फैंस बेहद खुश हो गए हैं.

सोनम कपूर ने पति आनंद के साथ तस्वीरें शेयर की हैं.फोटोज में उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है. सोनम ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-चार हाथ. तुम्हें वो अच्छी परवरिश देंगे जो हम तुम्हें दे सकते हैं. दो दिल. जिनकी धड़कनें अब तुम्हारे साथ ही धड़केंगी, रास्ते पर तुम्हारे द्वारा रखे गए हर कदम पर. एक परिवार. जो तुम पर हमेशा प्यार और सपोर्ट देगा. तुम्हें वेलकम करने के लिए अब सब्र नहीं हो रहा है.

सोनम के फोटोज शेयर करने के साथ ही सेलेब्स और फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाई देना शुरू कर दिया था. करीना कपूर ने कमेंट किया- तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *