हाल ही में किंग्स चार्ल्स का राज्याभिषेक हुआ है। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी मौजूद थीं। सोनम कपूर एक मात्र एक्ट्रेस थीं जो किंग्स चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होकर खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके राज्याभिषेक में दुनियाभर की तमाम शख्सियत ने शिरकत की। इस लिस्ट में बॉलीवुड से एकमात्र एक्ट्रेस सोनम कपूर शामिल थीं। एक्ट्रेस की स्पीच बिल्कुल पसंद नहीं आई है। लोग उनकी स्पीच का जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं।

खुद एक्ट्रेस की मां सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की स्पीच का वीडियो शेयर किया है। सोनम स्पीच की शुरुआत नमस्ते से करती हैं और फिर कहती हैं- “हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं, दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति विशेष है। हम समृद्ध भविष्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प, जहां हर आवाज सुनी जाती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *