बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन हाल ही में दोनों अलग हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब टाइगर का नाम एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा से जुड़ा है।आकांक्षा शर्मा टाइगर के साथ ‘कैसेनोवा’ और ‘आई एम ए डिस्को डांसर 2.0’ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। दोनों के अफेयर की खबरों तेजी से फैल रही हैं।

टाइगर-आकांक्षा कई म्यूजिक वीडियो में पहले साथ काम कर चुके हैं।  जब टाइगर से एक्ट्रेस को डेट करने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।आकांक्षा की बात करें तो उन्होंने 2020 में साउथ की फिल्म ‘त्रिविक्रम’ से अपने करियर की शुरुआत की है। इसके अलावा वह वरुण धवन और महेश बाबू के साथ विज्ञापनों में भी दिखी हैं।

दिशा अब शादी करना चाहती थीं। लेकिन टाइगर शादी के लिए तैयार नहीं है, जिस वजह से दोनों अलग हो गए।आकांक्षा और टाइगर म्यूजिक वीडियो ‘कैसेनोवा’ में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों ने म्यूजिक वीडियो ‘आई एम अ डिस्को डांसर 2.0’ में भी साथ काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *