एकता कपूर के सुपरहिट सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 6’ में तेजस्वी प्रकाश अपने किरदार से लोगों का खूब दिल जीत रही हैं। शो में तेजस्वी शादी कर चुकी हैं। बीते दिन एक्ट्रेस को ‘नागिन 6’ के सेट पर मैरिड लुक में देखा गय। इस दौरान वह लहंगा लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं और करण कुंद्रा का नाम सुनते ही शरमाती दिखीं.

बता दे, तेजस्वी प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है। इसी बीच तेजस्वी प्रकाश की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह दुल्हन बनी हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।

साथ ही फैंस पूछना चाहते हैं कि, क्या तेजस्वी प्रकाश शादी के बंधन में बंध गई है? दरअसल, तेजस्वी प्रकाश इन दिनों टीवी दुनिया के सबसे मशहूर सीरियल ‘ना;गिन-6’ के लिए भी काफी चर्चा में बनी हुई है। इस सीरियल में वह ना;गिन के किरदार में नजर आएंगी। ऐसे में कहा जा रहा है कि, तेजस्वी प्रकाश ने अपने इसी सीरियल के लिए दुल्हन का रूप लिया है।

सेट के बाहर तेजस्वी प्रकाश व्हाइट लहंगे के साथ मैचिंग ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। खुले बालों के साथ उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर भी सजाया हुआ है। इस दौरान मीडिया करण कुंद्रा का नाम लेकर उन्हें बुलाती नजर आई। बॉयफ्रेंड का नाम सुनते ही वह शर्म से लाल हो गईं और जल्दी जल्दी अपनी वैनिटी वैन में घुस गईं। तेजस्वी प्रकाश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *