केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों की निकासी का बड़ा काम पूरा हो गया है। वहां से 22,500 विद्यार्थियों और भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया।यूक्रेन से निकासी अभियान पूरा होने की जानकारी देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले से जुड़े दो केस बंद कर दिए।

यूक्रेन में बीते 25 दिनों से जंग जारी है। रूस व यूक्रेन के बीच अब भी सुलह के आसार नजर नहीं आ रहे हैं और उल्टा जंग तेज होती जा रही है। केंद्र सरकार ने शीर्ष कोर्ट से यह भी कहा कि यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों ने भारत में पढ़ाई जारी रखने पर जोर दिया है।

इस पर पीठ ने कहा कि अब इन मामलों में कुछ नहीं बचा है। वकील विशाल तिवारी ने निजी हैसियत से पीआईएल दायर की थी। उन्होंने यूक्रेन से लाए गए विद्यार्थियों की पढ़ाई का भी मसला उठाया था।इस पर अटॉर्नी जनरल ने कहा कि सरकार ने बहुत बड़ा काम किया है और 22,500 छात्रों को वापस लाया गया है। सरकार छात्रों के पढ़ाई जारी रखने के ज्ञापन पर गौर कर रही है। सरकार को निर्णय लेने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *