पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज यानी सोमवार को चंडीगढ़ में AAP सरकार के CM भगवंत मान से मिलेंगे। यह मुलाकात शाम को होगी।

सिद्धू ने ट्वीट में  कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था में सुधार से जुड़े पहलुओं को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करूंगा. ये मुलाकात शाम 5 बजकर 15 मिनट पर होगी.

सिद्धू ने CM भगवंत मान से मुलाकात से पहले 2 शेर लिखे। पहले सिद्धू ने लिखा – हमारी अफवाहों का धुआं वहीं से उठता है, जहां हमारे नाम से आग लग जाती है। एक घंटे बाद सिद्धू ने लिखा – करते तो दोनों ही थे। हम कोशिश, वो साजिश..।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीट में ये भी लिखा है कि पंजाब का भला मिलेजुले ईमानदार प्रयासों से ही हो सकता है. नवजोत सिंह सिद्धू ने मुलाकात से दो दिन पहले तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब सरकार की आलोचना की थी.

नवजोत सिंह सिद्धू इससे पहले भगवंत मान की तारीफ भी कर चुके हैं. सिद्धू ने भगवंत मान को ईमानदार आदमी बताते हुए कहा था कि उनपर कभी अंगुली नहीं उठाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *