बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल सिद्धार्थ-कियारा इन आफ्टर वेडिंग फंक्शन में बिजी हैं। शादी के बाद दोनों ने दिल्ली में फैमिली के लिए एक रिसेप्शन रखा था, जिसमें यह कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था।

सिद्धार्थ कियारा के दिल्ली वाले रिसेप्शन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरों में कियारा और सिद्धार्थ काफी सिंपल लग रहे हैं। अब दिल्ली के बाद यह कपल मुंबई के लिए रवाना हो गया है।

हाल ही में, सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और कियारा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,  दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर नजर आ रहे हैं सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली के बाद अब मुंबई में अपनी रिसेप्शन के लिए रवाना हुए हैं। वीडियो में सिद्धार्थ प्रिंटेड व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट में काफी डैशिंग दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *