श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.एक्ट्रेस अक्सर अपनी ग्लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती है. उनकी फोटोज फैंस को काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं.हाल ही में श्रद्धा आर्या ज़ी रिश्ते अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन पार्टी में पहुंची. इस दौरान उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहन रखी थी. जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी.

श्रद्धा आर्या ने लाल इश्क के साथ माथें पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगा रखा था. इस लुक को उन्होंने हैवी गोल्डन ज्वेलरी के साथ पुरा किया.उनके इस लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘आप किसी हुस्न परी से कम नहीं लग रही हो’.

एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बला सी खूबसूरती का उदाहरण हो आप’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लाल परी लग रही हो आप’श्रद्धा आर्या के शादी के बाद ग्लैमरस लुक अब भी बरकरार है. वह शादी के बाद और भी ज्यादा हसीन दिखने लगी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *