जब से महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की राहें जुदा हुई हैं, तब से आए दिन शिवसेना सांसद संजय राउत भाजपा पर तीखे हमले करते रहे हैं, लेकिन हाल ही में एक मीडिया चैनल से हुई बातचीत में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ की दिल खोलकर तारीफ की.

 संजय राउत से पूछा गया कि यूपी में लाउडस्पीकर को लेकर तेजी से कार्रवाई हो रही है, राज ठाकरे सीएम योगी ती कारीफ कर रहे हैं. इस पर राउत ने कहा कि वह सीएम योगी का बहुत सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ हिंदुओं की राजनीति करते हैं और उन्होंने यूपी में विकास कार्य किए हैं.

उन्होंने आगे कहा कि जब भी वे अयोध्या जाते हैं और यदि इस बीच उनकी सीएम योगी से मुलाकात हो जाती है तो वे बेहद सम्मान और आदर के साथ एक-दूसरे से मिलते हैं.

राज ठाकरे को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले यूपी के मुख्यमंत्रियों को काफी कुछ ऊल-जलूल कहते थे, यहां तक की वह पहले सीएम योगी को टकलू कहकर संबोधित करते थे और उनकी कार्यशैली का मजाक उड़ाते थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *