बॉलीवुड स्टार शाइनी आहूजा आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं. ये अपने करियर में कई बार विवादों में रह चुके हाँ. उनके जन्मदिन पर हम बताने जा रहे हैं कुछ खास बातें. इसके पहले बता दें, शाइनी आहूजा का जन्म 15 मई 1975 को देहरादून में हुआ था.

उनके पिता का नाम सूरज प्रकः आहूजा और माँ का नाम सीमा आहूजा है. शाइनी आहूजा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई सेंट जेवियर से रांची से सम्पूर्ण की है. उसके बाद उन्होंने दिल्ली के आर्मी स्कूल धौलकुँयां से पढ़ाई की.

अपने स्कूली दिनों में बेहद होशियार और हर स्कूल एक्टिविटीज में हिस्सा लेते थे. इसके लिए उन्हें बेस्ट स्पोर्ट्स बॉय से भी सम्मनित किया गया. स्कूली दिनों में ही उनके अंदर एक्टिंग के लिए दिलचस्पी होने लगी. जिसके चलते उन्होंने स्कूल खत्म होने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में ड्रमेटिक्स में दाखिला ले लिया. उन्होंने कई एक्टिंग वर्कशॉप्स में भी हिस्सा लिया.

बता दें, उसके बाद उनकी मुलाकात बेरी जॉन से हुई और उन्होंने कुछ दिनों बाद ही उन्होंने ऊके एक्टिंग स्कूल को ज्वाइन कर लिया. कॉलेज खत्म होने के बाद शाईनी को पहला कमर्सियल ऐड पेप्सी का मिला. उसके बाद उन्होंने 40 ऐड किये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *