‘बिग बॉस’ फेम शहनाज गिल की कितनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है यह तो सभी जानते हैं। उनका कोई पोस्ट हो या फोटोशूट की तस्वीरें, देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज सार्वजनिक रूप से कम ही नजर आती हैं।

सोशल मीडिया पर भी उन्होंने एक तरह से दूरी बना ली है।शहनाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी सिंगिंग वीडियो को शेयर किया है। शहनाज वीडियो में रुकुलप्रीत और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘अय्यारी’ का फेमस सांग ‘मैनू इश्क तेरा ले डूबा’ गाते नजर आ रही है।

शहनाज गिल पंजाब की पॉपुलर सिंगर हैं। शहनाज की आवाज में ये गाना सुनने के बाद फैंस को और भी ज्यादा सुकुन मिल रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शहनाज को गाते देख फैंस को सद्धार्थ शुक्ला की याद आ रही है।

शहनाज जब कभी भी इस तरह के वीडियो शेयर करती हैं लोगों के जहन में सिद्धार्थ शुक्ला की यादें ताजा हो जाती हैं।इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- ‘शहनाज को देखने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकता।‘ एक अन्य ने कहा- ‘उसकी आवाज और यह गाना।‘ एक यूजर लिखती हैं, ‘मैं अभी अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर सकती कि उसे देखने के बाद मैं कैसा महसूस कर रही हूं। मैं बस शहनाज कौर गिल को प्यार करती हूं।‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *