बॉलीवुड में इस समय एक तरफ जहा शादी का  सीजन चल रहा हैवही  आए दिन किसी न किसी सेलेब्स के घर शहनाई बज रही है। बॉलीवुड के देओल परिवार में भी जल्द शहनाई बजने वाली हैं। सनी देओन के बड़े बेटे और एक्टर करण देओल की सगाई हो गई है।

देओल खानदान मे शादी की शहनाई बजने के पूरे चान्सेस है क्योकि ऐसी खबरे सामने आई है कि धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बड़े बेटे करण ने सगाई कर ली है।

करण देओल की जल्द शादी की वजह उनके दादी की तबियत खराब होना है। कहा जा रहा है कि ये कपल जल्द शादी के बंधन में बंध सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण देओल की दिवंगत फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती द्रिशा से गुपचुप तरीके से सगाई कर दी गई है। रिपोर्ट्स की माने तो करण और द्रिशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *