कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ के ट्रेलर लांच होते ही  तहलका मचा चूका हैं । फिल्म के सीन से लेकर कंगना के ऐक्शन वाले अंदाज की खूब जमकर चर्चा हुई.अब इस फिल्म का टाइटल सॉग्स भी रिलीज हो गया है।

गाने का नाम ‘शी इज ऑन फायर है।’ गाने में कंगना ग्लैमर के साथ टफ लुक में भी नजर आ रही हैं। कंगना ने अपने नए गाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

गाने में कंगना के अलावा बादशाह और अर्जुन रामपाल भी नजर आ रहे हैं। इस गाने She’s On Fire में भी कंगना का धाकड़ अंदाज खूब दिख रहा है। इस गाने का टाइटल कंगना के किरदार एजेंट अग्नि पर बेस्ड है।

इस फिल्म में अग्नि जिस तरह अपने मिशन को पूरा करती हैं, उसी के जज्बे और साहस को इस नए गाने में भी खूबसूरती से दिखाया गया है।
रिलीज होते ही यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *