मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान दीपिका पादुकोण के साथ अपनी आगामी फिल्म पठान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह अपनी स्पष्टवादी और मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं ट्विटर पर #AskSRK सेशन के जरिए फैंस के साथ बात करते हैं। खान ने बुधवार को ट्विटर के जरिए फैंस से बात की।

एक फैन ने ट्वीट करते हुए शाहरुख खान से कहा था कि वो पंत को उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं भेजें। इसपर जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि इंशाअल्लाह वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। वह एक लड़ाकू और बहुत टफ लड़का है।”

स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को कहा कि वो लिगामेंट की चोट की सर्जरी कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसके कारण वह अनिश्चित काल के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो जाएंगे। जहां घुटने और टखने के लिगामेंट की चोट के लिए उनका व्यापक उपचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *