शाहरुख खान, ये बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जिसकी शख्सियत से हर कोई वाकिफ है. एक्टर को उनकी दमदार पर्सनालिटी और रोमांटिक अंदाज के लिए जाना जाता है. लोग इन्हें रोमांस का बादशाह भी कहते हैं.अभिनेता एक साथ कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे, जिसका एलान हो चुका है। इतना ही नहीं, शाहरुख खान कई बड़ी फिल्मों में कैमियो रोल करने वाले हैं।

ल ही में शाहरुख खान की एक नहीं बल्कि तीन-तीन नई फिल्मों के नामों का एलान हुआ है. शाहरुख की आने वाली इन फिल्मों के निर्देशक का नाम है एटली कुमार. ये सारी फिल्में अगले साल के लिए लाइन अप की गई हैं. इसी के साथ शाहरुख अपना नया साल हैट्रिक के साथ करेंगे.

2023 का खाता शाहरुख अपनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म पठान के साथ करेंगे. इस फिल्म में एक्टर के साथ मुख्य किरदार में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे.

‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’ आर माधवन की फिल्म है, जो 1 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर, भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का टीजर सामने आया, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान भी इस फिल्म में नजर आएंगे।

‘पठान’ एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसके जरिए ही अभिनेता सिनेमाघरों में ग्रैंड एंट्री करने वाले हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को थिएटर में रिलीज होगी, जिसमें शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं।

अगले साल ही शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका टीजर सामने आ गया है। इस फिल्म में अभिनेता का लुक काफी खौफनाक होने वाला है, जिसकी झलक फैंस टीजर में देख चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *