‘बिग बाॅस 13’ फेम शहनाज गिल इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपने होमटाउन अमृतसर पहुंची हैं। अमृतसर में शहनाज अपने परिवार और दोस्तों संग खूब मस्ती कर रही हैं।  अब होमटाउन पहुंचते ही शहनाज धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर पहुंची।

तस्वीर में शहनाज गुरूद्वारे के पास बैठी दिख रही हैं। स्वर्ण मंदिर पहुंची शहनाज के चेहरे पर एक अलग सा सकून देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो वह रेड कुर्ता और व्हाइट प्लाजो में दिख रही हैं। उन्होंने पर सिर को दुपट्टे से कवर किया है।

इससे पहले शहनाज ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बोलियां डालती और गिद्दा करती दिख रही हैं।वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज सिर पर दुपट्टा डालकर अपनी दादी, भाई राजबीर और पड़ोस की आंटियों के साथ गिद्दा कर रही हैं।

वीडियो में एक बार फिर से शहनाज का चुलबुला अंदाज दिखाई दे रहा है, इस दौरान वह घूंघट डाल लेती हैं और लंबे घूंघट में ही जमकर डांस करती हैं। उनके इस सादगी भरे अंदाज ने एक बार फिर से फैंस का दिल लूट लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *