बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा, ‘जर्सी’ (Jersey) को लेकर चर्चा में हैं। इस दौरान एक्टर अपनी फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ‘जर्सी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब चार हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई  है।

ऐसे में शाहिद के फैंस और क्रिकेट प्रेमियों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें यह फिल्म नए साल के मौके पर 31 दिसंबर, 2021 को सिल्वर स्क्रीन पर हिट होने वाली थी.
फिल्म को आलोचकों से मिश्रित समीक्षा मिली, हालांकि शाहिद कपूर के प्रदर्शन की सराहना की गई। ‘जर्सी’ एक स्पोर्ट्स फिल्म है जिसमें उन्होंने एक पूर्व क्रिकेटर की भूमिका निभाई है। मृणाल ठाकुर उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। ‘जर्सी’ इसी नाम की तेलुगु फिल्म की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।
देश भर में COVID-19 मामलों में तेजी होने के कारण, कई राज्यों की सरकारों ने सिनेमाघरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंध लगाया है। इस कारण मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को स्थगित करने का फैसला लिया। फिल्म के स्थगित होने के तुरंत बाद, इसके डिजिटल रिलीज के बारे में सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जाने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *