जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद एमसीडी की तरफ से अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू हुई. हालांकि कुछ देर बाद ही कोर्ट की तरफ से रोक का आदेश दिया गया. उसके बावजूद तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी है.

कोर्ट ने फिलहाल याथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. इस दौरान इलाके में लोग बुलडोजर की कार्रवाई से बेहद परेशान दिखें. महिलाओं का गुस्सा साफ देखने को मिला. उन्होंने कहा, सब कुछ तोड़ दिया अब क्या बचा है?

एक महिला ने  कहा, उनके पति की पान की दुकान है जिसे आज अतिक्रमण की कार्रवाई में तोड़ दिया गया. उन्होंने कहा कि ये दुकान 35 साल से इस इलाके में है जिससे उनकी रोजी रोटी चल रही है.

उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, अब बचा ही क्या है? सब कुछ तो खत्म कर दिया. हमें तो जेल में कैद कर दिया है. एक अन्य महिला ने कहा, गरीब आदमी चाय की दुकान चलाकर अपने बच्चे पाल रहा है .

सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले पर गुरुवार को फिर से सुनवाई करेगा. इससे पहले, जमीयत-उलेमा-ए-हिंद देश के कई राज्यों में चल रहे बुलडोज़र एक्शन के खिलाफ अपनी याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *