कांग्रेस नेता राहुल गांधी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने मानसा के मूसा गांव पहुंचे। उनके साथ पार्टी प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत सभी वरिष्ठ कांग्रेस भी है।मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करके राहुल ने सिंगर की हत्या पर दुख जाहिर किया.

आज ही अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की थी. मूसेवाला की 29 मई को शाम के वक्त सड़क पर ही खुलेआम हत्या कर दी गई थी.राहुल गांधी ने मूसेवाला की तस्वीर पर फूल अर्पित किए और उनके पिता को गले लगाकर ढांढस बंधाया।

सिद्धू मूसेवाला सिंगर होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी थे. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पंजाब में इसी साल विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. चुनाव के दौरान मूसेवाला और राहुल गांधी की मुलाकात भी हुई थी. इस चुनाव में मूसेवाला जीत नहीं सके थे.

सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में अबतक 8 शार्प शॉर्ट्स के नाम सामने आए हैं. इनमें से एक को पकड़ भी लिया गया है.इसमें 2 शूटर महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं, 3 शूटर पंजाब के रहने वाले हैं और 2 शूटर हरियाणा के हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *