पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से फेमस शहनाज गिल ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें अक्सर ही अपने फैंस पर प्यार लुटाते देखा जाता है।बिग बॉस (Bigg Boss) के बाद लाइमलाइट में आईं शहनाज गिल आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।

समय के साथ शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी एक फैन से मुलाकात करती दिख रही हैं

हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शहनाज इवेंट में डिजनी प्रिसेंस बनकर पहुंची। लुक की बात करें तो शहनाज डिजाइनर सामंत चौहान का हाल्टर नेक गाउन में स्टनिंग दिखीं। उनका ये गाउन बैकलेस था।

इस दौरान एक्ट्रेस से उनकी फैन मिलीं। अपनी फेवरेट स्टार को सामने देख उनकी फैन काफी इमोशनल हो गई। शहनाज ने उस फैन गर्ल को गले से लगा लिया और पुचकारती नजर आईं।एक बार फिर शहनाज गिल अपनी सादगी से सबका दिल जीतती नजर आईं। उन्होंने अपनी फैन को गले से लगाया और चुप भी करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *