अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उन्हें देख फैंस की चिंता बढ़ गई है। धर्मेंद्र की एक आंख में तकलीफ है। वे पट्टी बांधे नजर आए। हालांकि, उनके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं दिखी और वे हमेशा की तरह गर्मजोशी के साथ पैपराजी से मिले। उनसे जब सेहत का हाल पूछा गया, तब भी उन्होंने यही कहा कि ‘अभी मुझमें बहुत दम है’।

बोले- ‘आई एम स्ट्रॉन्ग’
धर्मेंद्र को कार में सवार होते देखा गया। इस दौरान वे पैपराजी से रूबरू हुए। आंख में पट्टी देख जब एक्टर से पूछा गया कि आपकी तबीयत कैसी है? इस पर उन्होंने कहा, ‘अभी बहुत दम है। बहुत जान रखता हूं’। उन्होंने आगे कहा, ‘आंख में तकलीफ है। लव यू फैंस, लव यू ऑडियंस। आई एम स्ट्रॉन्ग’। यह वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

फैंस ने की जल्द स्वस्थ होने की दुआ
दिग्गज अभिनेता को इस तरह देख उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ गई है। उनसे पूछ रहे हैं, ‘आखिर क्या हुआ’? साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘लव यू धरम जी, ये क्या हो गया?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये क्या हालत बना ली है। अपना ख्याल रखिए प्लीज’। एक यूजर ने लिखा, ‘आंख की सर्जरी हुई है शायद। प्लीज अपना बहुत ख्याल रखिए’।

‘इक्कीस’ में आएंगे नजर
धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। श्रीराम राघवन की इस फिल्म में उनके अलावा जयदीप अहलावत, अगस्त्य नंदा और सिकंदर खेर भी नजर आएंगे। फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी एक यंग आर्मी ऑफिसर की है, जिसने 21 साल की उम्र में देश के लिए बलिदान दिया। फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र, आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभा रहे हैं।