दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस इंतजार करते हैं। दीपिका अपने हर किरदार को बखूबी निभाती हैं, जिस वजह से फैंस एक्ट्रेस की फिल्मों को बेशुमार प्यार करते हैं।

दीपिका अपनी फिल्मों से हटके फैशन सेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस कई बार अपने कपड़ों की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं और इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है।

दीपिका पादुकोण जब एयरपोर्ट पर नजर आईं, तो अभिनेत्री ने लाल कलर की टर्टल नेक टी शर्ट और लेदर पैंट पहन रखी थी। इसके साथ अभिनेत्री ने लाल कलर की कैप भी कैरी कर रखी थी।

दीपिका के वायरल वीडियो पर एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इनका स्टाइलिस्ट कौन है?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या रणवीर सिंह उनके स्टाइलिस्ट बन गए हैं।’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये रणवीर सिंह बन गई है।’

अब दीपिका फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही, फिल्म का इंट्रो वीडियो शेयर किया गया, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट 25 जनवरी, 2023 बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *