सीएम योगी  गुरु अवेद्यनाथ की प्रतिमा अनावरण के सिलसिले में पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे थे। शायर मुनव्वर राना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से मिलने के समय की फोटो शेयर की है।

इसके बाद वह उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और अन्य लोगों के साथ बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय से करीब तीन किमी दूर घर पहुंचे। सीएम धामी और अन्य लोगों ने यहां परिजनों से भेंट की और लौट आए।

उन्होंने इसके अलावा बेहद भावुक पंक्तियां भी लिखी है।

मेरी ख़्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊं
मां से इस तरह लिपट जाऊं कि बच्चा हो जाऊं।

गुरु अवेद्यनाथ की प्रतिमा अनावरण के सिलसिले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंचे थे। यहां तीन बजे से करीब साढ़े पांच बजे तक उन्होंने अनावरण कार्यक्रम और जनसभा में शिरकत की।

इसके बाद वह उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और अन्य लोगों के साथ बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय से करीब तीन किमी दूर घर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *