हरियाणवी क्वीन’ और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी ने आखिरकार इंटरनेशनल शो कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर लिया है। अपनी तस्वीरें सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस के धड़ाधड़ लाइक मिल रहे हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कान्स के रेड कार्पेट पर उतरीं सपना चौधरी दोनों हाथ जोड़ नमस्ते वाला पोज देती नजर आईं।इस दौरान उन्होेंने सबको फ्लाइंग किस देकर भी इम्प्रेस किया। कॉन्स के लिए सपना चौधरी ने ऑफ व्हाइट कलर का सिमरी गाउन कैरी किया। इस लुक को उन्होंने मिनिमल मेकअप और हाई बन से कंप्लीट किया।

गाउन के साथ सिंगर ने कानों में मैचिंग इयररिंग्स पहने। ओवरऑल लुक में सपना बेहद गॉर्जियस लगी और अपने लुक से सबका दिल जीतती नजर आईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *