शिवसेना नेता संजय राउत ने आज भाजपा पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. राउत ने कहा कि गृह मंत्रालय  को इस आशय का एक प्रेजेंटेशन दिया गया है. मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और पार्टी के नेताओं, बिल्डरों, व्यापारियों का एक समूह इस साजिश का हिस्सा था.

संजय राउत ने कहा कि मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बारे में एक प्रस्तुति (इस समूह द्वारा) एमएचए को दी गई है. इस बार में बैठकें हुई हैं और इस उद्देश्य के लिए धन एकत्र किया जा रहा है.

राउत ने दावा करते हुए कहा कहा कि अगले कुछ महीनों में श्री सोमैया के नेतृत्व वाले समूह के यह कहते हुए अदालत जाने की संभावना है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठी लोगों का प्रतिशत बहुत कम हो गया है

इस समय महाराष्ट्र में बीजेपी और सत्ताधारी शिवसेना के बीच घमासान जारी है. दोनों ही पार्टियां किसी न किसी मुद्दे पर एक दूसरे पर सियासी हमला करने का कोई भी मौका नहीं चूकती हैं.

वहीं शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने पत्रा चाल भूमि घोटाला मामले में संजय राउत की करोड़ों की संपत्ति अटैच की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *