20 साल पहले ‘मैंने दिल तुझको दिया’ से बॉलिवुड में कदम रखने वाली ऐक्ट्रेस समीर रेड्डी फिल्मों से तो दूर हैं, उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं, जिसके बारे में वो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

वो सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं, जिसके बारे में वो सोशल मीडिया पर खुलकर बात करती हैं और फैंस को खूब मोटिवेट करती हैं।

इस खुशी के पल में भी उनके चेहरे पर उदासी साफ दिख रही है। दूसरी फोटो में उनका बेटा थोड़ा-सा बड़ा हो गया और समीरा पहले की तुलना में थोड़ी फिट दिख रही हैं।

अब उन्होंने पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में बात की है, जिससे वो जूझ चुकी हैं। जब उनके पहले बेटे का जन्म हुआ था, तब खुशी के पल में भी वो उदास थीं, नाखुश थीं। उन्होंने उस समय की अपनी फोटो भी शेयर की है, जो वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *