साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ  इन दिनों अपने हालिया रिलीज गाने ओ अंतावा को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. दर्शकों के बीच इस गाने की दीवानगी बढ़ चढ़कर बोल रही है. पिछले दिनों इस गाने की मेकिंग वीडियो सामने आई थी. अब इस गाने के लिए एक्ट्रेस को कितनी फीस मिली है, फिल्हाल यह खबर चर्चा में है.

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन  की फिल्म पुष्पा द राइज  का धमाल जारी है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. वहीं फिल्म की एक और खास बात है और वह है फिल्म का गाना ‘ओ अंतावा’ जिसे सामंथा रुथ प्रभु और अल्लू पर फिल्माया गया है.

कहा गया है कि, इस गाने में उन्हें पहले कुछ स्टेप्स से भी प्रॉब्लम थी, लेकिन फिर धीरे-धीरे वह फ्लो के साथ गईं और उन्होंने गाने के डांस के किसी भी स्टेप्स में बदलाव नहीं करवाया.

गाने में सामंथा के चर्चे देख खबरें आ रही हैं कि फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 2’ के डांस नंबर के लिए भी उन्हें ही अप्रोच किया जा रहा है. बाहरहाल, यह आने वाला वक्त ही बताएगा कि पार्ट 2  के लिए किस एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *