बीते दिन लंदन में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘सिटाडेल’ का प्रीमियर रखा गया था। इस मौके पर शो के इंडियन वर्जन की टीम भी मौजूद थी। सिटाडेल इंडियन वर्जन में सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन नजर आने वाले हैं।

सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके के साथ शो के लंदन प्रीमियर में पहुंचे थे।इस दौरान सांमथा के लुक ने सबका सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। उन्होंने विक्टोरिया बेकहम के केलक्शन से एक ब्लैक आउटफिट इवनिंग इवेंट के लिए चुना था। उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप और एंकल लेंथ स्कर्ट पहनी थी।  इस दौरान उनकी केमेस्ट्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

 प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की सिटाडेल का इंडियन वर्जन भी बन रहा है। यह इंटरनेशनल सिटाडेल की एक ब्रांच है जिसकी शूटिंग इन दिनों चल रही है। हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा इस सीरीज के प्रमोशन के लिए इंडिया आईं थी तो उन्होंने इसके बारे में भी बात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *