Thursday, September 19, 2024 at 6:39 AM

1988 से Sakshi Tanwar ने शुरू किया था अपना एक्टिंग करियर, इस एक्टर के साथ किसिंग सीन देकर मचाई थी सनसनी

एक्ट्रेस साक्षी तंवर  का आज जन्मदिन है। साक्षी का जन्म 12 जनवरी 1973 को अलवर में हुआ था। साक्षी तंवर ने अपने लंबे एक्टिंग करियर में हर तरह के किरदार को निभाए हैं।

लेकिन उन्हें एकता कपूर के टीवी सीरियल कहानी घर-घर की के लिए आज भी याद किया जाता है। इसमें उन्होंने पार्वती अग्रवाल का किरदार निभाया था, जो अपने परिवार के लिए हमेशा समर्पित रहती है। इसके अलावा साक्षी कई फिल्मों में भी नजर आई हैं।

साक्षी ने दूरदर्शन के एक प्रोग्राम ‘अलबेला सुर मेला’ से 1988 में अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘कहानी घर घर की’ लगभग आठ साल तक चला। इसके अलावा उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीरियल में भी काम किया। इस शो में उन्होंने प्रिया कपूर का किरदार निभाया था।

इस सीरियल में एक सीन ऐसा शूट किया था जिसकी वजह से यह शो रातों-रात टीआरपी में ऊपर आ गया था और वह सीन राम कपूर का साक्षी का किसिंग सीन। राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच करीब 17 मिनट का सबसे लंबा इंटीमेट सीन फिल्माया गया था।

साक्षी ने आमिर खान के साथ फिल्म ‘दंगल’ भी की थी, इसमें वे आमिर की पत्नी के किरदार में दिखाई दी थीं। इसके अलावा उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ में भी काम किया है।

 

Check Also

मदालसा शर्मा ने इस वजह से छोड़ा ‘अनुपमा’ शो, अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा

टीवी शो अनुपमा को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस शो से कई किरदारों …