बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और जाह्न्वी कपूर अभिनीत बवाल फिलहाल फ्लोर पर है। पहली बार वरुण और जान्हवी एक साथ काम करेंगे। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में वरुण धवन का एक वीडियो जारी किया है जिसमें अभिनेता को बवाल के अगले शेड्यूल के लोकेशन की घोषणा करते देखा जा सकता है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर साजिद नाडियाडवाला ने वरुण धवन का एक वीडियो साझा किया हैं। इस वीडियो में वरूण बवाल के अगले शेड्यूल के लोकेशन की घोषणा करते देखें जा सकते हैं।स्टार्स का कहना है कि उनके साथ बवाल की टीम अब अगले शेड्यूल की शुरुआत के लिए वारसॉ, पोलैंड के लिए रवाना होगी।वीडियो में, वरुण जैसे ही ट्रेन में चढ़ते हैं, उन्हें एक बूढ़े जोड़े को नमन करते हुए और फैन से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो में जैसे ही वरुण ट्रेन पर चढ़ते हैं, वो एक बूढ़े जोड़े के सामने झुकते हुए और अपने एक फैन से हाथ मिलाते हुए देखें जा सकते हैं। ‘बवाल’ का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले किया है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित बवाल को दंगल फेम नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *