Saturday, April 20, 2024 at 6:14 AM

टैरो कार्ड्स से करें भविष्य से जुडी चीजों का खुलासा, देखें अपना राशिफल

मेष- आज व्यवसाय से जुड़े मुद्दे हल हो सकते हैं। छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सौभाग्य आएगा, प्रेम प्रसंगों में भी सुख मिलेगा।

वृष- आज शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट में सफलता मिलने की संभावना है। स्टूडेंट पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। किसी शुभ मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन- आज बिजनेस में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई को लेकर कुछ परेशानी महसूस होगी। जीवनसाथी के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। सिर दर्द व थकान रहेगी।

कर्क- आज प्रॉपर्टी को लेकर कोई बड़ी डील हो सकती है, क्रोध के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। बच्चे अपना समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के नजरिए से दिन बेहतर रहेगा।

सिंह- आज कारोबार में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। घर में पूजा पाठ का कार्यक्रम बन सकता है। बुखार, खांसी-जुकाम जैसी समस्या रहेगी।

कन्या- आज व्यापार के सिलसिले में यात्रा की संभावना है। कार्य के दबाव के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। प्रेम विवाह के लिए दिन अनुकूल है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

तुला- आज ऑफिस का काम बेहतर ढंग से पूरा होगा, आपके काम की तारीफ हो सकती है। छात्रों के शिक्षा के क्षेत्र में नया बदलाव आएगा। मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा। कमर दर्द रहेगा।

वृश्चिक- आज बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। कार्यक्षेत्र में मनचाहा फल मिलेगा। भाई-बहनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। छात्रों को नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। कब्ज की समस्या रहेगी।

धनु- आज व्यापार लाभप्रद रहेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगाएं। नौकरीपेशा लोग नौकरी बदलने का प्लान बना सकते हैं। छोटी-मोटी टेंशन रहेगी।

मकर- आज व्यापारियों को ज्यादा मेहनत से व्यापार में लाभ मिल सकता है, खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। युवाओं को नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ- आज शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड से लाभ होगा। घर निर्माण में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है। कुंवारों के विवाह सूत्र में बंधने के योग बन रहे हैं। स्किन प्रॉब्लम होने की संभावना है।

मीन- आज व्यापार ठीक चलेगा। समय निकालकर थोड़ा समय अपने परिवार को भी दें। वाहन खरीदने और बेचने के लिए दिन फलदायी साबित हो सकता है। पैर दर्द की प्रॉब्लम रहेगी।

Check Also

आज का राशिफल: 13 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह …