Wednesday, April 24, 2024 at 5:04 AM

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा आज आपका दिन, देखें अपना राशिफल

मेष राशि- मानसिक परेशानी बनी रहेगी। आय के साधनों में रुकावट का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संतान की स्थिति नकारात्मक दिख रही है। व्यापार चलता रहेगा लेकिन रुकावट के साथ। नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि– पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नए व्यापार की शुरुआत ना करें। कोर्ट–कचहरी से बचें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम संतान की स्थिति नहीं ठीक है। व्यापार की स्थिति थोड़ी रुकावट के साथ चलेगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि – जोखिम से आप उबर चुके हैं। शारीरिक जोखिम से आप उबर चुके हैं लेकिन मानसिक जोखिम एवं मान सम्मान और प्रतिष्ठा की बातें थोड़ी परेशान करेंगी आपको। थोड़ा बच के रहें। स्वास्थ्य नरम–गरम। प्रेम संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार आपका मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। नीली वस्तु बस पास रखें।

कर्क राशि – चोट–चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल है, बच के पार करें। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करें। बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह राशि– जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने भी स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात के समय एक दूसरे पर उंगली उठ सकती है जिससे थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि– शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। रुकावट के साथ आगे बढ़ेंगे लेकिन आगे बढ़ते रहेंगे। स्वास्थ्य नरम–गरम, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार आपका सही चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– मानसिक दबाव बना रहेगा। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं की स्थिति है। स्वास्थ्य ठीक–ठाक, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार आपका लगभग सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते हैं।

वृश्चिक राशि– घरेलू सुख बाधित होगा। भूमि एवं वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप अनियमित दिख रहा है एवं संतान की स्थिति लगभग ठीक। व्यापार शनै–शनै आगे बढ़ता रहेगा। नीली वस्तुओं का दान करें।

धनु राशि– नाक कान गला की परेशानी हो सकती है लेकिन व्यापारिक सफलता दिखती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि– जुबान अनियंत्रित ना होने दें। और पूंजी का निवेश बिल्कुल ना करें नहीं तो नुकसान संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान थोड़ी सी मध्यम गति से लेकिन खराबी नहीं है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहे।

कुंभ राशि– ऊर्जा का स्तर निगेटिव और पॉजिटिव दोनों रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि– सर दर्द, नेत्र पीरा सताएगी। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम आ सकती है। बच्चों से दूरी, प्रेम में तू–तू मैं–मैं, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। शिवजी को प्रणाम करें, उनका जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी …