भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर और बोल्ड एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है. रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की मुखर अभिनेत्रियों में से एक हैं।वह कई बार लोगों के सामने अपनी बात रख चुकी हैं.

कई बार उन्हें इसे लेकर काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है। यहां तक कि एक्ट्रेस ने कई बार भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेताओं को लेकर भी बयान दिए हैं, जिसके चलते वह सुर्खियों में बनी हुई हैं.

रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी। उस स्टोरी में उन्होंने लिखा था कि मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं, थैंक यू। जिसके बाद एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो नजर नहीं आ रही है. रानी चटर्जी के इस फैसले के बाद उनके फैंस काफी परेशान हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *